जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ : गदहाभाटा पहुंच मार्ग बना कचरा डंप करने का स्थान? सड़क हुआ बद से बदत्तर!

सारंगढ़ : गदहाभाटा पहुंच मार्ग बना कचरा डंप करने का स्थान? सड़क हुआ बद से बदत्तर!

सारंगढ़ : गदहाभाटा पहुंच मार्ग बना कचरा डंप करने का स्थान? सड़क हुआ बद से बदत्तर!

इंड़ोर स्टेड़ियम के आसपास डंप किया जा रहा है कचरा?
गंदगी से सराबोर है यह क्षेत्र?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्रार्न्तगत आने वाला वार्ड गदहाभाटा पहुंच मार्ग बद से बदत्तर हो गया है। पीएमजीएसवाय का यह रोड़ पैदल चलने लायक भी नही बचा है। वही इस मार्ग पर ही लगभग 3 करोड़ कर लागत से बनाया गया नवनिर्मित इंड़ोर स्टेड़ियम स्थित है। इसके बगल को कचरा फेकने का स्थान बना दिया गया है। वही यहा पर अपशिष्ट पदार्थ को फेका जा रहा है जिससे क्षेत्र मे गंदगी और बदबू से यह पहुंचमार्ग आवागमन के लायक नही रह गया है।

सारंगढ़ के जनपद पंचायत के पास स्थित ब्लाक कालोनी से होकर जाने वाला गदहाभाटा
पहुंच मार्ग अब चलने के लायक नही रह गया है। इस पीएमजीएसवाय योजना के तहत बने इस रोड़ में इतने ज्यादा गड्‌ढ़े हो गये है कि गदहाभाटा के निवासी इस रोड़ का उपयोग करना बंद कर दिये है। इस रोड़ पर दुपहिया वाहन में आवागमन करना खतरा से खाली नही है। यहा पर चारपहिया वाहन से आवागमन होना खतरनाक हो गया है। इस रोड़ पर ही सारंगढ़ का इंड़ोर स्टेड़ियम स्थित है। लगभग 3 करोड़ रूपये की लागत से बने इंड़ोर स्टेड़ियम का अभी तक लोकापर्ण भी नही हुआ है और यह स्टेड़ियम जर्जर हो गया है। वही इसके आसपास का क्षेत्र गंदगी से सराबोर हो गया है।

यहा पर नगर पालिका सारंगढ़ के द्वारा शहर से निकाले हुए कचरा को डंप कर दे रहा है जिसके कारण से नाला के पार पर बना मुक्तिधाम का उपयोग नही हो पा रहा है। वही कचरा डंप होने के कारण से इस क्षेत्र का उपयोग अपशिष्ट पदार्थो के फेकने के लिये किया जा रहा है। इस क्षेत्र में एक्पायरी डेट के दवाओ के साथ-साथ एक्पायरी डेट के खाद्य पदार्थो को भी फेका जा रहा है जिससे मवेशी खा रहे है जिसके कारण से कभी भी बड़ी समस्या सामने आ सकती है। आज भी लगभग एक पिकअप मे एक्सपायरी हो चुकी पेय पदार्थो का जखीरा को इस रोड़ पर फेका जा रहा था। जो कि असहनीय बदबूदार था। कुल मिलाकार यह क्षेत्र जर्जर सड़क और गंदगी और कचरा डंप करने के कारण से बद से बदत्तर स्थित में पहुंच गया है।

सड़क हुआ बद से बदत्तर!

सारंगढ़ नगरीय सीमा के अर्न्तगत आने वाला यह सड़क सारंगढ़ को गदहाभाटा को जोड़ता है। किन्तु इस सड़क की स्थिति बद से बदत्तर हो गई है। यहा पर हर 10 कदम पर बड़ा गड्‌ढ़ा हो गया है तथा वर्षाकाल मे पानी का भराव हो रहा है। चारपहिया वाहन से यहा पर आवागमन नही किया जा सकता है वही दुपहिया वाहन से बड़ी मुश्किल से आवागमन हो रहा है। यहा पर रोड़ लगभग खत्म हो चुका है। सारंगढ़ ब्लाक का एक मात्र यही रोड़ है जो कि इस स्थित मे है। रोड़ से डामर लगभग गायब दिख रहा है दोनो ओर का सोल्डर टूट गया है। बड़े-बड़े गड्‌ढ़े से रोड़ दिख ही नही रहा है। इसके कारण से गदहाभाटा जाने वाले और इस रोड़ से खेत और गोदाम आवागमन करने वालो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गंदगी से सराबोर है यह क्षेत्र?

सारंगढ़ जनपद पंचायत के पीछे महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित इंड़ोर स्टेड़ियम इसी रोड़ पर स्थित है। किन्तु इसके चारो ओर गंदगी का साम्राज्य है। यहा पर खुले में कचरा फेका जा रहा है वही सड़क पर ही कचरा डंप कर दिया गया है। बरसात का पानी कचरा डंप होने से सड़क पर ही भर गया है। एक्सपायरी डेंट के दवाओ को फेकने का यह डंपिग ग्राऊंड बन गया है। झाडि़यो से पूरा इंड़ोर स्टेड़ियम परिसर ढंका हुआ है। वही बदबू से आवागमन करना मुश्किल साबित हो रहा है। अंधेरे मे डूबा रहने वाला यह करोड़ो रूपये की लागत से बनाई गई यह सड़क तथा इंड़ोर स्टेड़ियम अभी शहरवासियो का कोई काम
नही आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button