
जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अब ओपीडी का संचालन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक जिलेवासियो को मिली सुविधा,
पहले सिर्फ 5 घंटे रहती थी ओपीडी, अब 12 घंटे की ओपीडी,
सिविल सर्जन डां.दीपक जायसवाल जिला चिकित्सालय के दशा और दिशा सुधारने मे जुटे
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ जिला मुख्यालय मे प्रारंभ हुआ जिला चिकित्सालय का लाभ जिलेवासियो को मिलना प्रारंभ हो गया है। यहा पर पहले महज 5 घंटे ही खुलने वाला ओपीडी अब 12 घंटे का हो गया है। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक यहा पर मरीज अपना ईलाज कराने के लिये आ सकत है। आपातकालीन स्थिति चौबीस घंटे खुला रहता है। जिला चिकित्सालय में सुविधा को लेकर सिविल सर्जन डां.दीपक जायसवाल में लगातार आमजनो के हित मे निर्णय ले रहे है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष निर्देश तथा
कलेक्टर डां.संजय कन्नौजे तथा सीएचएमओ डां.एफ.आर.निराला के मार्गदर्शन मे सिविल सर्जन डां.दीपक जायसवाल लगातार जिला चिकित्सालय को सुविधाओ से लैंस करने और संवारने मे जुटे है। इस क्रम में सारंगढ़ जिला मुख्यालय में जिला चिकित्सालय मे ओपीडी के समय को बढ़ाने का भी काम क्षेत्र की जनता के लिये बड़ी सुविधा है। पहले सारंगढ़ के सरकारी हस्पताल में सुबह 9 बजे से 1 बजे तक की ओपीडी की सुविधा रहती थी तथा वहा भी डाक्टरो की अनुपस्थिति से क्षेत्रवासी परेशान रहते थे।
किन्तु अब क्षेत्रवासियो की सुविधा के लिये ओपीडी 12 घंटे का कर दिया गया है अर्थात सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ओपीडी का संचालन जिला चिकित्सालय मे होगा। इसके अपना ईलाज कराने के लिये आने वाले क्षेत्रवासियो को समय का पाबंद में रहना नही होगा। साथ ही ओपीडी में डाक्टरो की पर्याप्त उपस्थिति का भी रोस्टर चार्ट बनाया गया है। इसके अलावा सिटी एम्बुलेंस की भी सुविधा यहा पर प्रदान किया गया है। इसके अलावा पंजीयन कक्ष, लैब सुविधा और दवा वितरण का कार्य भी 12 घंटे का कर दिया गया है जिससे जिले के मरीजो को काफी सुविधा मिलेगा।
बहरहाल जिला चिकित्सालय प्रारंभ होने के बाद से ही लगातार सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के नागरिको को स्वास्थ संबंधी सुविधा का लाभ सारंगढ़ के जिला चिकित्सालय में मिल रहा है और आने वाले समय मे भी इस सुविधाओ मे बढ़ोत्तरी होना तय दिख रहा है।