जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जल जीवन मिशन के कार्यों में वर्कर बढ़ाकर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जल जीवन मिशन के कार्यों में वर्कर बढ़ाकर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जल जीवन मिशन के कार्यों में वर्कर बढ़ाकर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए

 

 

 

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे जिले के उप तहसील कोसीर क्षेत्र के दौरे में रहे। लोक निर्माण विभाग के सड़क से दूर रास्ता कीचड़युक्त था, तब वहां जाकर देखने के लिए अपने कार को छोड़कर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने ट्रैक्टर में सवार होकर मल्टीविलेज जल संग्रहण केंद्र भाटागांव का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर महानदी किनारे गए, जहां समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत मिरोनी बैराज पर भद्रा रीवांपार जल वितरण कार्य के गड्ढों में पानी भर गया है।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) के कार्यों के इन सभी निर्माण कार्यों के धीमी गति और खराब प्रदर्शन पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा

कि सभी कार्यों में वर्कर बढ़ाकर गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र करें। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप, एसडीओ बी एल खरे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button