राज्य

CG. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी दो महिला समेत 4 गंभीर रूप से घायल…

CG. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी दो महिला समेत 4 गंभीर रूप से घायल...

CG. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी दो महिला समेत 4 गंभीर रूप से घायल…

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रविवार दोपहर रूह कंपा देने वाला भीषण हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी, इस दौरान मौजूद परिवार के लोग दुर्घटना का शिकार हो गए. दो महिला समेत चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया. स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर मौजूद है. घटना दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी की है.

ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, कार सवारों को पीटा

कार में तीन लोग सवार थे, जिन्हें आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर पीटा है. गुस्सा इतना है कि उन्होंने कार को पलटा दिया. मौके पर तनाव की स्थिति बन गई. सूचना पर पुलिस अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे. लगातार स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है.

हिरासत में आरोपी

पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button