
सारंगढ़ नगर में गंदगी का आलम, जगह-जगह कचरे का ढ़ेर, बजबजाती नाली का मलबा सड़क पर!
प्री-मानसून को लेकर नगरीय निकाय ने नही किया कोई तैयारी,
नालियो मे भरा पड़ा है मलबा,
बरसात होते ही सड़क पर बहता है मलबा,
साफ-सफाई के मामले में बदहाल हो गया है सारंगढ़,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
मानसून आने के बाद सारंगढ़ की बदहाल सूरत देखकर लोगो में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। बजबजाती नाली का मलबा सड़क पर आ जा रहा है और नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी चैन की बंसी बजाकर सो रहे है। वही जगह-जगह पर गंदगी का आलम है मक्कड़ो पर कचरा का ढ़ेर है लेकिन कागजो पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त है। इन सब को देखकर ऐसा लगता है कि नगर पालिका सारंगढ़ ने मानूसन पूर्व किसी भी प्रकार की तैयारी नगर को स्वच्छ और साफ रखने के लिये नही कराई है। बदहाली की यह तस्वीर सारंगढ़ नगर पालिका की पोल खोल रही है। दरअसल सारंगढ़ नगर में गंदगी का आलम व्याप्त है यहा पर लोगो के बीच डोर-टू-डोर कलेक्शन शुरू होने के बाद भी चौक-चौराहो और मक्कड़ो पर कचरा डालने की प्रवृत्ति खत्म नही हो रही है। किसी एक पर भी कार्यवाही नही होने से शहरवासी भी कचरा को नाली किनारे या अस्थाई मक्कड़ो मे फेक दे रहे है जिसके कारण से सारंगढ़ शहर की बदहाली उभर कर सामने आ रही है। मानसून के आगमन होने के बाद सारंगढ़ शहर की गंदगी की बदहाली सरचढ़ कर सामने आई है।
यहा पर नाली किनारे कचरो का ढ़ेर के साथ-साथ मलबा भरे और बजबाजाती नाली से लोगो मे आक्रोश है यहा पर लगभग दर्जन भर से अधिक सड़क ऐसे है जिसके किनारे नाली का मलबा थोड़ी सी बरसात मे ही निकलकर सड़क पर आ जाती है। प्री-मानसून तैयारी नगर पालिका सारंगढ़ के द्वारा किया ही नही गया है। यहा पर नाली का मलबा निकाला ही नही गया है। नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियो से चर्चा करने पर स्टाफ का रोना रोते है किन्तु साल में एक बार भी नाली सफाई का अभियान नही करने के सवाल पर जवाबदारी से पल्ला छाड़ते है।
प्रतापगंज में नाली के पानी से गुजरना मजबूरी?
सारंगढ़ नगर पालिका के उदासीनता का प्रतीक प्रतापगंज का गली है। गौरवपथ से न्यायालय जाने के लिये बना रोड़ मे नाली का पानी सड़क के ऊपर बहता है। इसको लेकर नगर पालिका के अधिकारियो को कई बार जानकारी भी दिया गया और कार्यवाही के लिये निवेदन-आवेदन भी किया गया किन्तु घाघ अधिकारी इस समस्या का समाधान करने के स्थान पर अपने विकास में लगे है। यहा पर नाली का पानी को राहगीर पार करके अपने गंतव्य की ओर रवाना होते है। जिला मुख्यालय होने के बाद भी इस समस्या की तरफ बड़े अधिकारियो का ध्यान नही होने से ही प्रतीत हो रहा है कि नगर पालिका सारंगढ़ बेलगाम हो चुकी है।
पोस्ट आफिस जाने के लिये नाली का मलबा पार करना?