राज्य

बड़ी-बड़ी चट्टानों से होकर गुजरते समय युवक का पैर फिसला नदी में डूबने से CA स्टू़डेंट की मौत

बड़ी-बड़ी चट्टानों से होकर गुजरते समय युवक का पैर फिसला नदी में डूबने से CA स्टू़डेंट की मौत

बड़ी-बड़ी चट्टानों से होकर गुजरते समय युवक का पैर फिसला नदी में डूबने से CA स्टू़डेंट की मौत

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही।  निवासी प्रांजल नामदेव (22 वर्ष) रविवार की शाम अपने परिवार के साथ जंगल के अंदर दुर्गम इलाके में स्थित ‘माई का मड़वा’ (पर्यटन स्थल) घूमने गया था. यहां एक छोटा सा झरना है. इस दौरान बड़ी-बड़ी चट्टानों से होकर गुजरते समय युवक का पैर फिसला और गहरे पानी में जा गिरा

परिवार के सदस्यों ने युवक को गहराई से बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  जानकारी के अनुसार, प्रांजल नामदेव रायपुर में CA की पढ़ाई कर रहा था. इस हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. फिलहाल सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button