
सारंगढ़ में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
सारंगढ़ टाईम्स.
आज दिनांक 18 मई को सारंगढ़ स्थित केशरवानी भवन में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देश पर रानी अहिल्याबाई होल्कर के 300 वीं जन्म जयन्ती वर्ष के अवसर पर कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय उपस्थित रहे। आरंग के पुर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने आज कार्यशाला मंे शिरकत करते हुए स्व. रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यशाला में वरिष्ठ भाजपा नेतागण, पूर्व विधायक, जिलापंचायत अध्यक्ष, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल में निवासरत भाजपा मंडल पदाधिकारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष/मोर्चा के पदाधिकारी, पार्षदगण, सरपंच, पूर्व पार्षद, हायर सेकेंडरी व हाईस्कूल स्कूलों के शाला विकास एवं प्रबंध समिति के समस्त अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्तागण भी अपनी उपस्थिति दिये। इनके अलावा आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार द्वारा किये जाने वाले जनहित योजनाओं के बारे में भी पुर्व विधायक व मुख्य अतिथि नवीन मार्कण्डेय ने जानकारी प्रदान की।