जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

भटगांव पुलिस ने गुमशुदा देवनारायण चंद्रा को बरामद कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा।

भटगांव पुलिस ने गुमशुदा देवनारायण चंद्रा को बरामद कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा।

भटगांव पुलिस ने गुमशुदा देवनारायण चंद्रा को बरामद कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा।

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/भटगांव,
बिलाईगढ़ क्षेत्र के सलौनीकला में हुई गुमशुदगी के मामलें में भटगांव पुलिस ने गुमशुदा हुये देवनारायण चंद्रा को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया है और उनके साथ हुई घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल भटगांव थाना से मिली जानकारी के मुताबिक देवनारायण चंद्रा अनूपपुर से स्वयं ट्रेन चढ़कर रात को बिलासपुर पहुँचा जहां से भटगांव पुलिस की टीम उन्हें सुरक्षित थाना लाया और उनके साथ हुई घटना से सम्बंधित पूछताछ कर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दूसरी ओर देवनारायण चंद्रा मीडिया के सामने आकर एक आप बीती घटना की जानकारी दी और कुछ लोंगों के द्वारा उन्हें अगुवा कर ले जाने का दावा किया। हालाँकि उनके अगुवा होने के दावे को मनगढंत की नजरों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

फिलहाल भटगांव पुलिस पूरे मामलें में देवनारायण चंद्रा का ब्यान लेकर आगे की कार्यवाही करते हुये जाँच शुरू कर दी है तांकि इस घटना की असल सच पानी की तरह साफ हो जाये और सच्चाई सामने आ सके। ऐसे में अब देखना होगा कि देवनारायण चंद्रा की अगुवा होने के दावे मनगढंत है या इसके पीछे किसी अन्य व्यक्तियों का साजिश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button