जिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

दर्दनाक हादसा: सारंगढ़ के बटाऊपाली ब में डंफर ने 6 बच्चियों को कुचला, 2 की मौत

दर्दनाक हादसा: सारंगढ़ के बटाऊपाली ब में डंफर ने 6 बच्चियों को कुचला,



2 की मौत, 1 गम्भीर रूप से घायल

सुबह 7.30 बजे की घटना

दर्दनाक हादसा से कांप गया सारंगढ़

अज्ञात डंफर मौके से फरार

तालाब नहाने जा रहे थे बच्चीया

सारंगढ़,
सारंगढ़ के बदहाल नेशनल हाईवे में आज सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब नहाने के जा रहे सिदार परिवार के 6 बच्चियां को तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित डंफर ने कुचल कर मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 बच्चियां की मौत हो गई है। 1 बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गया है। शेष 3 की हालत सामान्य है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के दानसरा से सालर के बीच बटाऊंपाली ब में आज सुबह लगभग 7.30 बजे सिदर मोहल्ले की 6 लड़किया नहाने के लिए नेशनल हाईवे रोड के किनारे पैदल तालाब जा रहे थे जिनको अनियंत्रित डंफर में अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसा में 6 बच्चियां चपेट में आ गई। मौके से डंफर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में चीख पुकार मच गया और सभी को आनन फानन में सारंगढ़ हस्पताल ले जाया गया। जहा पर 2 बच्चियों को मृत घोषित कर दिया गया वही 1 बच्ची गंभीर रूप से घायल को रायगढ़ मेडिकल कालेज रिफर किया गया है। डंफर की चपेट में आए बच्चियों में राखी सिदार (17 वर्ष), कविता सिदार (10 वर्ष), अंजू सिदार (16 वर्ष), भारती सिदार (11 वर्ष), डिंकी सिदार (10 वर्ष), अंतरा सिदार (13 वर्ष) है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया है। और लोगो में जमकर गुस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button