राज्य

जोक नदी हादसा : पांचवें दिन मिला भागीरथी का शव, कार से टक्कर के बाद बाइक समेत नदी में गिरा था युवक….

जोक नदी हादसा : पांचवें दिन मिला भागीरथी का शव, कार से टक्कर के बाद बाइक समेत नदी में गिरा था युवक....

जोक नदी हादसा : पांचवें दिन मिला भागीरथी का शव, कार से टक्कर के बाद बाइक समेत नदी में गिरा था युवक….

पिथौरा। महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले हुए हादसे के बाद लापता बाइक सवार भागीरथी साहू का शव आखिरकार पांचवें दिन बरामद कर लिया गया। गुरुवार को वारनवापारा के गवरौद निवासी भागीरथी का शव बलौदाबाजार जिले के चांदन सूखरी नदी में झाड़ियों के बीच फंसा मिला।

दरअसल, सांकरा थाना क्षेत्र में जोक नदी के पुराने पुल पर पांच दिन पहले कार और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पुल के नीचे जा गिरे थे। कार में कुल चार लोग सवार थे। इनमें दुधीपाली निवासी राजकुमार निषाद की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था, जबकि बाइक सवार भागीरथी साहू का कोई पता नहीं चल पा रहा था।

हादसे के बाद से ही NDRF, SDRF और स्थानीय पुलिस की टीम लगातार नदी और आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रही थी। पांच दिनों की मशक्कत के बाद टीम को बलौदाबाजार जिले के चांदन सूखरी नदी में झाड़ियों के बीच भागीरथी साहू का शव मिला। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button