सारंगढ़ नगर पालिका : सड़को पर कीचड़, सफाई कार्य व लाईट व्यवस्था ठप्प?
बारिश मे कीचड़ से लथपथ हो गया सारंगढ़ नगर की सड़क?
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
दिसंबर माह मे शहर सरकार के लिये चुनाव होगा किन्तु अभी जो बदहाली सारंगढ़ नगर पालिका के 15 वार्डो की है उससे आम जनता त्रस्त हो गये है। सड़क बदहाल है कीचड़ का साम्राज्य बना हुआ है। वार्डो मे प्रकाश व्यवस्था ठप्प है। नालियॉ जाम है, मच्छरो का प्रकोप सर चढ़कर बोल रहा है। सफाई कार्य ठप्प पडा हुआ है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला का एक मात्र नगर पालिका सारंगढ़ नगर पालिका है जो कि जिला मुख्यालय भी है किन्तु साफ-सफाई का अभाव साफ तौर पर यहा पर देखा जा सकता है। वही वार्डो में प्रकाश
व्यवस्था ठप्प पड़ा हुआ है, खंबो मे लगा हुआ लाईट बंद पड़ा हुआ है।सर्वाधिक समस्या बदहाल सड़क को लेकर है। यहा पर सड़को की स्थिति बद से बदत्तर बनी हुई है, डामर गायब हो गया है और बारिश के कारण से कीचड़ से सना हुआ है। शहर के अधिकांश सड़क बद से बदत्तर स्थिति मे पहुंच गया है। नगर पालिका का शहर सरकार दिसंबर में
होने वाले चुनाव में फिर से कुर्सी पर काबिज होना चाहती है किन्तु यहा पर शहर के मूलभूत सुविधाओ को जरा सा भी ध्यान नही दिया है। जिसके कारण से शहर की हालत बद से बदत्तर हो गइ है।
सबसे बड़ी बात इन सभी समस्याओं के लिए वर्षो से जमे समयपाल, इंजीनियर, सफाई नोडल अधिकारी व कर्मी के कार्यों के प्रति उदासीन रवैया के कारण नगर में जन आक्रोश बढते जा रहा है, शिकायत पर
ध्यान न देना, जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाना, नगर के हितग्राहियों के मांग अनुसार समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में देखने भी नही जाना इनकी आदत बन गई। जिला कलेक्टर को जनदर्शन, व अन्य माध्यमों से समस्या को अवगत कराने पर भी नगर पालिका द्वारा गोल मोल जवाब बनाकर प्रकरण नस्तीबद्ध करने नोटिस सूचना जारी कर अपना पल्ला
झाड़ लिया जाता है ,संबंधित विभागों के प्रभारी अधिकारी कर्मचारी अपने अधीनस्थ छोटे कर्मचारियों को देख लेना कहकर हमेशा कार्यालय से नदारद रहना आम बात हो गई। नगरवासियों को सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला के संवेदनशील कलेक्टर से पेयजल, सफाई बिजली जैसे प्रमुख
समस्या के निदान हेतु उम्मीद कर रहे है और समय-समय पर जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आवेदन प्रस्तुत कर रहे है।
नगर पालिका के पार्षदों में भी सभो विभाग के प्रभारी अधिकारी, व कर्मचारियों के कार्यप्रणाली पर आक्रोश है। सभी मायनो में नगर पालिका के अव्यवस्था के कारण आम नागरिक टैक्स जमा कर के भी पेयजल, साफ सफाई, बिजली व अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने से नगरवासियों में नगर पालिका के प्रति आक्रोश दिनों दिन बढ़ते जा रहा है। नगर पालिका के संवैधानिक संकट एवं वर्षो से जमे अधिकारी कर्मचारियों के उदासीनता के कारण मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही का नतीजा क्षेत्र की जनता को भुगतान पड़ रहा है। आने वाले दिनों में
नवरात्र पर्व, दशहरा एवं दीपावली जैसे बड़े त्योहार का होना व नगर पालिका में अव्यवस्था का आलम नगर के प्रमुख त्योहार पर भी रौनक, उत्साह को भी कम करने में नही चुकेगी। इस हेतु सत्तारूढ़ दल अगर नगर के व्याप्त संकट को दूर कर व्यवस्थित सुविधा नहीं प्रदान करती है तो आने वाले दिन उनके लिए अच्छा नही होने वाला है, इस तरह जनआक्रोश नगर में व्याप्त है।
https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png