राज्य

सरसीवां के टिहलीपाली गांव में 83 हजार रूपये के 9 नग बकरा-बकरी की चोरी, बकरी कोठा का ताला तोड़कर किया गया चोरी,

सरसीवां के टिहलीपाली गांव में 83 हजार रूपये के 9 नग बकरा-बकरी की चोरी, बकरी कोठा का ताला तोड़कर किया गया चोरी,

सरसीवां के टिहलीपाली गांव में 83 हजार रूपये के 9 नग बकरा-बकरी की चोरी, बकरी कोठा का ताला तोड़कर किया गया चोरी,

सरसीवां पुलिस ने किया अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के सरसीवां पुलिस थानाक्षेत्र के ग्राम टिहलीपाली में बकरी कोठा का ताला तोड़कर 9 नग बकरा-बकरी की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी कीमत लगभग 83 हजार रूपये आंकी जा रही है। सरसीवां पुलिस ने इस मामले में प्रार्थी दिनेश जाटवर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनेश जाटवर पिता गुहाराम जाटवर उम्र 25 वर्ष साकिन टिहलीपाली थाना सरसींवा जिला सारंगढ बिलाईगढ का निवासी है उन्होने बताया कि वह बकरी पालन कर बकरी चराने का काम करता है। दिनांक 20.08.2026 को बकरी चरा कर घर वापस आने के बाद बकरी को अपने घर के कोठा में रखकर बाहर से कुंडी में ताला लगाकर खाना खाकर अपने परिवार के साथ रात्रि में सो गया था।

दिनेश नें सुबह करीबन 04.00 बजे दिशा मैदान करने के लिए उठा तो देखा कि बकरी रखने का कोठा का बाहर का दरवाजा खुला था और ताला टुटकर नीचे में पडा था तब दिनेश कोठा के अंदर जाकर देखा तो 05 नग बकरी एवं 04 नग बकरा कीमती करीबन 83000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था जिसका आस पडोस में पता तलाश किया पता नही चलने पर थाना सरसींवा आकर आवेदन दिया। सरसीवां पुलिस ने इस मामले में प्रार्थी दिनेश जाटवर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button