राज्य

GGU ने रद्द किया BA-LLB 6th सेमस्टर का री-एग्जाम, छात्रों ने पर्याप्त समय नहीं दिए जाने पर किया था विरोध….

GGU ने रद्द किया BA-LLB 6th सेमस्टर का री-एग्जाम, छात्रों ने पर्याप्त समय नहीं दिए जाने पर किया था विरोध....

GGU ने रद्द किया BA-LLB 6th सेमस्टर का री-एग्जाम, छात्रों ने पर्याप्त समय नहीं दिए जाने पर किया था विरोध….

बिलासपुर। छात्रों के विरोध के बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने BA-LLB के छठवें सेमेस्टर की परीक्षा फिर से कराए जाने का फैसला वापस ले लिया है. इस फैसले के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली है.

इसके पहले गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में एलएलबी के छात्रों ने री-एग्जाम कराने के फैसले का छात्रों ने जमकर विरोध किया था. पर्याप्त समय नहीं होने की वजह से दोबारा परीक्षा के लिए तैयारी असंभव बताते हुए छात्रों ने विभागाध्यक्ष से चर्चा की थी. लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने पर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया था.

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को चेतावनी दी थी कि यदि री-एग्जाम का नोटिफिकेशन वापस नहीं लिया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे. छात्रों के बढ़ते विरोध और हंगामे को देखते हुए आखिरकार विश्वविद्यालय प्रशासन ने री-एग्जाम के नोटिफिकेशन को रद्द करने की घोषणा कर दी. बता दें कि करीब दो महीने पहले हुए पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने 6 जून को अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी थी. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अचानक परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button