
गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र में शौच के लिए गए ग्रामीण पर भालू का हमला, वन विभाग ने तत्काल पहुंचकर दी सहायता राशि-

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
गोमर्डाअभ्यारण्य क्षेत्र के ग्राम रामटेक में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शौच के लिए घर
से निकले एक ग्रामीण पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण घायल हो गया।
घायल की पहचान नारायण सिदार (40 वर्ष), निवासी रामटेक के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों की
मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबीरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को 2,000
रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की। साथ ही आवश्यक एंटी-रेबीज एवं अन्य टीकाकरण तथा
बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सारंगढ़ भेजा गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का
माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा
वन्यजीव दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है।1-?



