राज्य

शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारत की जनगणना 2027 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो प्रगणकों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की

शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारत की जनगणना 2027 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो प्रगणकों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की

बलौदाबाजार। शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारत की जनगणना 2027 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो प्रगणकों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर दो सहायक शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड सिमगा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तुलसी के सहायक शिक्षक अशोक वर्मा तथा विकासखंड कसडोल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला आमगांव के सहायक शिक्षक राधेश्याम दीवान की ड्यूटी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के लिए प्रगणक के रूप में लगाई गई थी।

बताया गया कि दोनों प्रगणकों द्वारा जनगणना कार्य में लापरवाही बरती गई। इस संबंध में जिला कार्यालय की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया था, लेकिन संबंधित शिक्षकों ने जवाब प्रस्तुत नहीं किया। प्रशासन ने इसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में गंभीर लापरवाही और शासकीय दायित्वों की उपेक्षा माना है।

जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 तथा जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 5 और 11 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया।

निलंबन अवधि में सहायक शिक्षक अशोक वर्मा का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार तथा सहायक शिक्षक राधेश्याम दीवान का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भाटापारा निर्धारित किया गया है। दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button