
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने आज कुल 178 सदस्यों के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की सुची जारी कर दी है उक्त सुची में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से पुर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सारंगढ़ की पुर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर और सारंगढ़ से ही पुर्व विधायक रही सुश्री कामदा जोल्हे को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के भाजपा पदाधिकारियों ने तीनों ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को सोशल मिडिया में बधाई भी प्रेषित कर रहे हैं।



बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन ने सीएम विष्णुदेव साय की अगुवाई में 84 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति, स्थाई आमंत्रित और विशेष आमंत्रित सदस्य का गठन किया है। रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की संगठनात्मक नियुक्तियां जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति से सीएम विष्णुदेव साय की अगुवाई में 84 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया है। वहीं पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर की अगुवाई में 69 सदस्यीय प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य का गठन किया है। इसके साथ ही शिवप्रकाश की अगुवाई में 25 सदस्यीय प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य का गठन किया है।




