राज्य

 बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना का भी ऐलान, जानिए बजट में महिलाओं के लिए क्या है खास…

छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना की शुरुआत की जाएगी। रानी दुर्गावती योजना के तहत बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

जानिए महिलाओं के लिए क्या है खास –

रानी दुर्गावती योजना : बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना : इस योजना के जरिए राज्य की महिलाओं को धार्मिक केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा। इस योजना के जरिए महिलाओं के विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

महतारी वंदन योजना पर बड़ा ऐलान : सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए महतारी वंदन योजना पर 8200 करोड़ का प्रावधान किया है.

प्रदेश में बनेंगे 250 महतारी सदन : सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदेश में 250 महतारी सदन बनेंगे, जसके लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है, जबकि प्रदेश की आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 800 करोड़ रुपए का बजट बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button