
भाजपा नेताओं ने किया शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का सम्मान
भाजपा नेता अरविंद खटकर ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
सारंगढ़ टाईम्स.
छत्तीसगढ़ के शिक्षा व ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव के सारंगढ़ प्रवास पर भाजपा के दिग्गज नेता और जिला पंचायत प्रतिनिधि अरविंद खटकर ने अपने साथियों के संग मुलाकात कर सारंगढ़ में स्वागत किया. अरविंद खटकर ने शिक्षा मंत्री से क्षेत्र विकास को लेकर भी कई बिंदुओं पर मांग रखी. अरविंद खटकर की लगातार लगातार सक्रियता से उनके जिला पंचायत क्षेत्र के अलावा सारंगढ़ विधानसभा को भी लाभ मिल रहा है. दिनों दिन अरविंद खटकर भाजपा के सर्वमान्य कुशल नेतृत्व के रूप में नाम बनाते जा रहे हैं. गजेन्द्र यादव ने भी अरविंद खटकर की मांगों को गंभीरता के साथ सुना.
भाजपा के ऊर्जावान नेता दिनेश लाल ने कार्यकर्ताओं के साथ शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
सारंगढ़ टाईम्स.
आज सारंगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में आत्म निर्भर भारत अभियान पर प्रेस वार्ता में शामिल होने पहुंचे शिक्षा मंत्र गजेन्द्र यादव इस दौरान भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य दिनेश जांगड़े ने पूरे जोश खरोश व ऊर्जा के साथ उनका स्वागत किया.उक्त मामले में मिली जानकारी के अनुसार आज सारंगढ़ बिलाईगढ जिला के सारंगढ़ जिला कार्यालय में आत्म निर्भर भारत अभियान के विषय पर प्रेस वार्ता लिए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का आगमन हुआ. उक्त आयोजन में उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल , प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय जगन्नाथ पाणिग्रही , प्रदेश मंत्री विद्या सिदार सह प्रभारी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ,प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े , महामंत्री रिंकू तिवारी, द्वारिका साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक , पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, हरिदास भारद्वाज , छाया विधायक सारंगढ़ शिव कुमारी चौहान,स्वप्निल स्वर्णकार जी जिला उपाध्यक्ष, प्रेमलता नेताम जिला उपाध्यक्ष,कुलकित चंद्रा जी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदिनी वर्मा जी,लक्ष्मी साहू जी प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य, जगन्नाथ केशर वानी जी, दुर्गा प्रसाद ठाकुर जी वरिष्ठ नेता, निखिल बानी जी जिला कोषाध्यक्ष,चंद्रिका सिंह ठाकुर जिला मंत्री, दुर्गेश केशरवानी जी,सतीश शर्मा जी, धीरज सिंह दीक्षित जी मंडल अध्यक्ष भटगांव, श्याम लाल साहू मंडल अध्यक्ष सरसीवा,कार्यालय मंत्री चिंता साहू जी, नवीन वैष्णव जिला महामंत्री महिला, सावित्री अजगल्ले जी , श्यामा साहू जी महा मंत्री भटगांव, सरिता जांगड़े, ललिता निराला जी, अजेश अग्रवाल जी, वैजयंती लहरें जी, मनोज मिश्रा जी, भारत जाटवर जी, जय बानी जी मंडल अध्यक्ष सारंगढ़, रामेश्वर पूरी जी, देवेंद्र जी, संतोषी खटकर जिला मंत्री,ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण एवं जिला के समस्त पत्रकार उपस्थित रहे।
भाजपा नेत्री शिवकुमारी ने शिक्षा मंत्री का किया स्वागत
सारंगढ़ टाईम्स.
आज शिक्षा और ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव के सारंगढ़ प्रवास के दौरान सारंगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी रही छाया विधायक श्रीमती शिव कुमारी चौहान ने गजेन्द्र यादव को पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने सारंगढ़ सेआए हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का छाया विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर उनका स्वागत सत्कार किया. साथ ही साथ अंचल में कई मुद्दों को लेकर भी छाया विधायक ने मांग रखी.