
फिर एक डबल केजव्हील ट्रैक्टर को पक्की सड़क पर चलाते
मिला, तहसीलदार ने की कार्रवाई
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/साल्हेओना,
कलेक्टर डा संजय कन्नौजे के निर्देश पर तहसील सरिया क्षेत्र में पक्की सड़क पर डबल केजव्हील ट्रैक्टर चलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बाद भी किसान डबल केजव्हील ट्रैक्टर का प्रयोग कर रहे हैं। गुरुवार को तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू ने ग्राम सांकरा में
एक किसान की डबल केजव्हील ट्रैक्टर को जब्त कर चालान की कार्रवाई की।
गुरुवार को सूचना मिला कि ग्राम सांकरा के किसान व ट्रैक्टर मालिक चिंतामणि प्रधान के द्वारा ट्रैक्टर के पहिए में बिना लोहे की पट्टी के डबल केजव्हील लगाकर सड़क पर चल रहा है। इस पर तत्काल सरिया तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची और उसके डबल केजव्हील ट्रैक्टर को जब्ती बनाकर चालान कर दिया।
जब्त ट्रैक्टर को स्थानीय सरपंच – पंचायत सचिव के सुपुर्द किया गया है। बता दे कि एक माह पहले प्रशासन के द्वारा डबल केजव्हील ट्रैक्टर चलाने पर रोक लगाई है और पंचायत पदाधिकारियों की बैठक लेकर गांवों में मुनादी भी कराया जा चुका है। फिर भी किसान व ट्रैक्टर मालिक बिना लोहे की पट्टी लगाए डबल केजव्हील पक्की सड़क पर चलाते हुए खेतों में जा रहे हैं। इस मामले में एक दिन पूर्व ग्राम मानिकपुर बडे़ में एक डबल केजव्हील ट्रैक्टर को जब्त किया जा चुका है। इसके बाद भी डबल केजव्हील ट्रैक्टर चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।