राज्य

 कई इलाकों में हेरोइन की तस्करी करने वाला युवक को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 कई इलाकों में हेरोइन की तस्करी करने वाला युवक को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 कई इलाकों में हेरोइन की तस्करी करने वाला युवक को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सारंगढ़ टाईम्स डीजिटल न्युज / एसटीडी न्युज
रायपुर. थाना आमानाका पुलिस ने विशेष अभियान के तहत टाटीबंध छठ तालाब के पास से एक आरोपी को प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 06.92 ग्राम हेरोइन, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया, जिसकी कुल कीमत लगभग 1.29 लाख रुपये आंकी गई है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी उमेश यदु उर्फ गोलू (36 वर्ष), निवासी हीरापुर, थाना कबीर नगर, रायपुर, टाटीबंध हीरापुर छठ तालाब के पास मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है. सूचना पर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से इलाके में दबिश देकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हित किया और पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उमेश यदु उर्फ गोलू बताया. जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 06.92 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई.

आरोपी युवक के पास से हेरोइन (चिट्टा) – 06.92 ग्राम (कीमत ₹69,200), हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल (CG-04-PJ-3092), मोबाइल फोन, कुल जब्त संपत्ति: ₹1,29,200.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button