Uncategorizedराज्य

रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा: हनुमान की पूंछ पर लगी आग, तीन लोग झुलसे, देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो

रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा: हनुमान की पूंछ पर लगी आग, तीन लोग झुलसे, देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां दशहरा के अवसर पर रामलीला मंचन के दौरान फ्लेमेबल स्प्रे से निकली आग भड़क गई। इस घटना में हनुमान का किरदार निभा रहे युवक समेत 3 लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अचानक भड़की आग

जानकारी के मुताबिक, यह घटना नगरी के छिपली गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि दशहरा के अवसर पर रामलीला मंचन का आयोजन किया गया था। इसी दौरान हनुमान का किरदार निभा रहे हेमंत ध्रुव आग की टपेट में आ गया और दो से तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हड़कंप मच गया।

गंभीर हालत में इलाज जारी

बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन लोग झुलस गए हैं, जिनमें से हेमंत की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए गंभीर हालत में सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती कराया गया है।

फ्लेमेबल स्प्रे से भड़की आग

जानकारी के मुताबिक, रावण दहन के दौरान कुछ लोग फ्लेमेबल स्प्रे कर आग का प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान स्प्रे से निकली आग की चपेट में राम लीला का किरदार निभाने वाले आ गए, जिससे हड़कंप मच गया।

घटना का वीडियो वायरल

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग कितनी भयानक है। देखते ही देखते दो से तीन लोग उसकी चपेट में आ जाते हैं और अपने आप को किसी तरह से बचाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में भी भगदड़ मच जाती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button