राज्य

ऐप डाउनलोड किया तो उड़ गए 4.11 लाख रुपए…

ऐप डाउनलोड किया तो उड़ गए 4.11 लाख रुपए…

ऐप डाउनलोड किया तो उड़ गए 4.11 लाख रुपए…

बिलासपुर. एक और युवक को फर्जी ई ट्रैफिक चालान भेजकर 4 लाख 11 हजार 777 रुपए की आनलाइन ठगी कर ली गई है. पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है. सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, यदुनंदन नगर तिफरा निवासी मनीष कुमार सोनी ने रिपोर्ट लिखाई. 2 फरवरी 2026 की सुबह उनके मोबाइल में अनजान मोबाइल नम्बर से मैसेज आया, जिसमें लिखा था आप पर 2 हजार रुपए चालान किया गया है, आपने ट्रैफिक सिग्नल जंप किया है. मैसेज के साथ एपीके फाइल भेजी गई थी.

मनीष सोनी ने जैसे ही फाइल को क्लिक किया वह एप उनके मोबाइल में इंस्टॉल हो गया. ऐप खोलने पर उसमें कुछ भी स्पष्ट नहीं दिखाई दिया. इसके बाद अगले दिन 3 फरवरी को शाम 4 बजे उनके पंजाब नेशनल बैंक लिंगियाडीह शाखा के खाते से अलग अलग 8 किश्तों में कुल 4 लाख 11 हजार 777 रुपए ट्रांसफर कर लिया गया है. रकम निकलने की जानकारी होते ही मनीष सोनी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 4 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button