राज्य

पीएम आवास योजना में गड़बड़ी पर पंचायत सचिव निलंबित,

पीएम आवास योजना में गड़बड़ी पर पंचायत सचिव निलंबित,

पीएम आवास योजना में गड़बड़ी पर पंचायत सचिव निलंबित,

बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत हितग्राहियों को प्रदत्त आवास निर्माण की राशि में गंभीर अनियमितता पाई गई है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए भूपेंद्र यादव पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत बिटकुला को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही छोटेलाल साहू (तत्कालीन सचिव), पंचायत सचिव बिटकुला की एक वेतन वृद्धि रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिटकुला में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों को प्रदत्त आवास निर्माण की राशि में गंभीर अनियमितता की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की गई है। जिसके आधार पर जनपद पंचायत मस्तूरी के जांच दल द्वारा दिनांक 15.05.2025 और 23.05.2025 को की गई जांच के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के महत्वपूर्ण कार्यों में भूपेन्द्र यादव, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत बिटकुला के द्वारा घोर लापरवाही बरती गई एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों, निर्देशों का पालन नहीं किया गया।

 

जांच दल द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में छोटेलाल साहू (तत्कालीन सचिव), पंचायत सचिव बिटकुला के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों को प्रदत्त आवास निर्माण की राशि में गंभीर अनियमितता पाई गई। इनके द्वारा लापरवाही बरती गई एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों का पालन नहीं किया गया। जिसके बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button